Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक: सड़क हादसों की रोकथाम पर जोर  

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक: सड़क हादसों की रोकथाम पर जोर  

चूरू। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को डीओआईटी सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति व टास्क फोर्स की बैठक में सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में हर साल लाखों लोगों की जान जाती है, जिसे रोकने के लिए समन्वित और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।

उन्होंने आगामी सड़क सुरक्षा माह के दौरान जागरूकता गतिविधियों के आयोजन और स्कूल-कॉलेजों में रोड सेफ्टी क्लब बनाने के निर्देश दिए। बैठक में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान, स्पीड ब्रेकर, संकेतक लगाने और सड़क से अतिक्रमण हटाने जैसे उपायों पर चर्चा हुई।

सुराणा ने परिवहन, पुलिस और संबंधित विभागों को ओवरलोड वाहनों, अवैध बाल वाहिनियों और खनन परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सड़कों पर अवैध बैनर-पोस्टर हटाने और नगर निकायों में वन वे और नो पार्किंग जोन बनाने के प्रस्ताव भिजवाने की बात भी कही।

बैठक में एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, डीटीओ ताराचंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा को लेकर समर्पित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी