Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पंचायत समिति की साधारण सभा में विभिन्न मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों में तनातनी 

पंचायत समिति की साधारण सभा में विभिन्न मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों में तनातनी 


जयपुर टाइम्स
चूरू। जिला मुख्यालय पर पंचायत समिति सभागार में प्रधान दीपचंद राहड़ की अध्यक्षता में सोमवार को साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में गत बैठक की कार्रवाई के अनुमोदन के दौरान कई जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र की समस्या का समाधान नहीं होने पर अधिकारियों से सवाल-जवाब किए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच तनातनी भी हुई और प्रधान दीपचन्द राहड़ ने समस्याओं को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाकर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। बैठक में बालरासर सरपंच श्योराम सिंह ने 3 साल सालों से विद्युत कनेक्शन नहीं होने, व्यस्त ग्रामीण रास्तों पर स्पीड ब्रेकर बनवाने व प्रधान राहड़ ने डिमांड राशि जमा कराने के बावजूद बिजली कनेक्शन नहीं होने आदि समस्याओं की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त जल जीवन मिशन, अधूरी सड़क, सड़कों पर गड्ढे, पेयजल सप्लाई, चिकित्सा सुविधाओं का विकास सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर एसडीएम बिजेंद्र सिंह, डीएसपी सुनील झाझड़िया, तहसीलदार अशोक गोरा, बीडीओ महेंद्र कुमार भार्गव, सरपंच फोरम अध्यक्ष बलबीर ढ़ाका, पीएचईडी एक्सईएन प्रेम कुमार, पीडब्ल्यूडी एईएन चंचल कुमारी, आयुर्वेद विभाग के संजय तंवर, सीडीपीओ शिवराज सिंह, सहायक विकास अधिकारी सोहनलाल धायल, गिरधारी लाल दईया, ताराचंद भांबू, सोमासी सरपंच संतोष मेघवाल, सहजूसर सरपंच शिवराम सिंह, लाखाऊ सरपंच विजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह कोटवाद, दयाराम कस्वां दूधवाखारा, संजय कुमार घांघू, मजीद खान राणासर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी- जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी