Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सुजला जिला बनाओ की मांग ने पकड़ा जोर, सर्व समाज ने किया प्रदर्शन 

सुजला जिला बनाओ की मांग ने पकड़ा जोर, सर्व समाज ने किया प्रदर्शन 


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़ (नि.सं.)। सुजला अंचल को जिला बनाने को लेकर जय सुजला अभियान के तहत सुजानगढ़ तहसील कार्यालय के सामने सर्व समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सुजला महा सत्याग्रह के संयोजक श्रीराम भामा के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विजयपाल श्योराण ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार को जल्द से जल्द जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सुजला जिला बनाना चाहिए। मोहम्मद इदरीश गौरी ने कहा कि सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए सुजला जिला बनाना चाहिए। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान प्रेम माली, मदन लाल सोनी, हाकम् अली काजी, गणेश मॉयल, गणेशाराम माली, अशोक कुमार टाक, श्याम सुंदर स्वामी, दीपक टेलर, कमल कुमार, नदीम, साजिद, इदरीस आदि लोग शामिल हुए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी