Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

 निशुल्क यात्रा बनी चुनौती: रोडवेज बसों में लटककर परीक्षा केंद्र पहुंचने को मजबूर परीक्षार्थी

 निशुल्क यात्रा बनी चुनौती: रोडवेज बसों में लटककर परीक्षा केंद्र पहुंचने को मजबूर परीक्षार्थी

सरदारशहर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 28 से 31 दिसंबर तक आयोजित सेकंड ग्रेड संस्कृत शिक्षा परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को रोडवेज की निशुल्क यात्रा के दौरान भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सरदारशहर के लड़कों का परीक्षा केंद्र बीकानेर और लड़कियों का चूरु आया है, लेकिन रोडवेज बसों की कमी और अव्यवस्थाओं ने परीक्षार्थियों को मुश्किल में डाल दिया है।

शुक्रवार को सरदारशहर बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ा। जब बस पहुंची तो भीड़ इतनी अधिक थी कि परीक्षार्थियों को बस में ठूंस-ठूंस कर बैठाया गया और कई दरवाजों पर लटकते हुए यात्रा करने को मजबूर हो गए।

परीक्षार्थियों ने सरकार और रोडवेज प्रशासन पर पर्याप्त बसें न उपलब्ध कराने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब परीक्षा की सूचना पहले से थी, तो व्यवस्थाएं क्यों नहीं की गईं?

बारिश और सर्दी के बीच ये परीक्षार्थी अपनी जान जोखिम में डालकर परीक्षा केंद्र तक पहुंच रहे हैं। शनिवार सुबह की परीक्षा के लिए कई परीक्षार्थियों को रात में ही केंद्रों के पास पहुंचने की चिंता सता रही है, क्योंकि समय पर न पहुंचने से रुकने की व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी