Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पीयूष रावत का राजस्थान टीम में चयन 

पीयूष रावत का राजस्थान टीम में चयन 


जयपुर टाइम्स
रतनगढ़। कस्बे के होनहार टेबल टेनिस खिलाड़ी पीयूष रावत पुत्र इंद्र सिंह रावत का राजस्थान टेबल टेनिस टीम में चयन होने पर गुरुवार को स्थानीय संकल्प टेबल टेनिस एकेडमी में सम्मान किया गया। पीयूष का राजस्थान टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित राजस्थान स्टेट रैंकिंग और चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर 19 वर्ष राजस्थान टीम में चयन हुआ है। पीयूष बड़ोदरा गुजरात में दिनांक 03 जनवरी से 11 जनवरी 2025 तक आयोजित UTT 86 इंटर स्टेट जूनियर एंड यूथ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेगा। इस मौके पर खेल प्रशिक्षक संकल्प गहलोत, पवन कुमार जाग्रत, राकेश गहलोत, महेंद्र कुमार शर्मा, विवेक इंदौरिया, स्पर्श गहलोत व उपस्थित खिलाड़ियों ने रावत का स्वागत किया और बधाई दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी