Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आरएन में सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी 

आरएन में सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी 


जयपुर टाइम्स
सालासर। सालासर कस्बे में श्री आर एन पब्लिक शिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न प्रकार के गानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। संस्था निदेशक डॉ. लादूसिंह राव ने बताया कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने जैसी करनी वैसी भरनी पर आधारित नाटक के माध्यम में माता पिता के महत्व को बताया व समाज में बढ़ रहे वृद्वाश्रम के प्रभाव को कम करने के बारे में समझाया। दूसरे नाटक में वर्तमान में शिक्षा जगत में प्रतिशत व असफलता को लेकर बढ़ रहे छात्र सुसाइड को रोकने व प्रतिशत व शिक्षा के बीच अंतर के बारे में बताया। इस दौरान संस्था के विद्यार्थी व स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Drinking Water Scheme : हरियाणा के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या होगी खत्म, मिलेगा मीठा पानी