Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अटल जन सेवा शिविर: 35 परिवाद दर्ज, 32 का मौके पर निस्तारण 

अटल जन सेवा शिविर: 35 परिवाद दर्ज, 32 का मौके पर निस्तारण 

चूरू।अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर आयोजित अटल जन सेवा शिविर में आमजन को त्वरित लाभ प्रदान किया गया। शिविर का शुभारंभ उपखंड अधिकारी बिजेंद्र सिंह और प्रधान दीपचंद राहड़ ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

तत्काल समाधान पर जोर:
शिविर में बिजली, पानी, राजस्व, ग्रामीण विकास और महिला अधिकारिता विभाग से जुड़ी 35 परिवेदनाएं दर्ज की गईं, जिनमें से 32 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। एसडीएम ने अधिकारियों को योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

समस्या समाधान की प्राथमिकता:
संपर्क पोर्टल, पीएमओ-सीएमओ प्रकरण, रात्रि चौपाल और जन सुनवाई में प्राप्त मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

शिविर में अधिकारियों की भागीदारी
इस अवसर पर तहसीलदार अशोक गोरा, जिला शिक्षा अधिकारी संतोष महर्षि, बीसीएमओ डॉ. जगदीश भाटी, पीएचईडी प्रेम कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर का उद्देश्य आमजन को उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान प्रदान करना रहा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सवाई माधोपुर में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण: सरपंच चुनने के लिए उमड़े मतदाता