Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सहपाटी से 52 साल बाद मिलकर भावुक हुए अशोक गहलोत 

सहपाटी से 52 साल बाद मिलकर भावुक हुए अशोक गहलोत 


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़ (नि.सं.)। पूर्व मुूख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ सन् 1972 में एम ए की पढ़ाई कर चुके सेवानिवृत प्रधानाचार्य कानाराम जाखड़ ने करीब 52 साल बाद उनसे उनके जयपुर स्थित आवास पर भावनात्मक मुलाकात की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भावुक हो गए और कानाराम जाखड़ का स्वागत करते हुए उन्हें अपने हाथों से नाश्ता करवाया और अनेक मुद्दों पर चर्चा की। कानाराम जाखड़ ने बताया कि मुझे गहलोत से मिलकर कृष्ण सुदामा की मैत्री का अहसास हुआ। क्योंकि उन्होंने मुझे कुछ देर तक रोके रखा और फिर काफी सारा समय दिया और कॉलेज के जमाने की यादों को स्मरण किया। इस दौरान अशोक जाखड़ भी उनके साथ मौजूद रहे। बता दें कि कानाराम जाखड़ और अशोक गहलोत 1972 में जोधपुर यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में एम ए एक साथ किए हुए हैं और उस वक्त की दोस्ती जब दोनों मिले, तो फिर से 52 साल बाद ताजा हो गई। मुलाकात के बाद गहलोत ने कानाराम जाखड़ को श्रीमद् भागवत गीता और महात्मा गांधी की सत्य के साथ प्रयोग नामक पुस्तकें भी भेंट की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सवाई माधोपुर में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण: सरपंच चुनने के लिए उमड़े मतदाता