Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीबों को 151 कंबल वितरित 

झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीबों को 151 कंबल वितरित 


जयपुर टाइम्स
चूरू। सभापति पायल सैनी ने कोठारी ट्रस्ट के ट्रस्टी रंजीत मल कोठारी के सौजन्य से 151 गर्म कंबलों का वितरण झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच किया। इस कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय स्तर पर गरीबों की सहायता और ठंड के प्रकोप से उनकी सुरक्षा के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब परिवारों ने भाग लिया और कंबल पाकर उनकी आंखों में खुशी साफ झलक रही थी।
इस अवसर पर सभापति पायल सैनी ने कहा कि ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना हम सबका कर्तव्य है। रंजीत मल कोठारी का इस नेक कार्य में योगदान सराहनीय है। समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने सड़क निर्माण के कार्य के लिए सभापति पायल सैनी का आभार व्यक्त किया। नागरिकों ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया और उनकी ओर से क्षेत्र के विकास में किए गए प्रयासों की सराहना की। सड़क निर्माण से लंबे समय से हो रही आवाजाही की समस्याओं का समाधान हुआ है। इस पर नागरिकों ने कहा कि इस सड़क निर्माण से न केवल परिवहन सुगम हुआ है, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। सभापति पायल सैनी ने कहा कि “हमारा लक्ष्य जनता की समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में पार्षद बाबू मंत्री, रामेश्वर नायक, आबिद जाबासरिया, मनीष कुमावत, यूनुस ख़ान, अमित, त्रिवेंद्र शर्मा, हेमंत सैनी आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सवाई माधोपुर में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण: सरपंच चुनने के लिए उमड़े मतदाता