Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कार्य जीवन संतुलन विषय पर कार्यशाला आयोजित

कार्य जीवन संतुलन विषय पर कार्यशाला आयोजित


योगेश पुरी गोस्वामी

बालोतरा, .प्रजापति ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से बी. के. पीयुष द्वारा मंगलवार को जिला कलक्टर सभागार में 'कार्य जीवन संतुलन' विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अशोक कुमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान, पचपदरा तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी, जिला कलक्टर कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी तथा ब्रहमाकुमारी के सदस्य उपस्थित रहें।
कार्य जीवन संतुलन विषय पर आधारित कार्यशाला में बी. के. पीयुष ने तनाव को जीवन से दूर करने के उपायों को सुझाया। उन्होने कहा कि जीवन में तनाव किसी भी रूप में हो, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसे बचने के लिए हमेशा जीवन में मुस्कान का होना आवश्यक है। कार्यस्थल एवं पारिवाहिक जीवन में संतुलन बनाये रखें। उन्होने तनाव के चार कारणों रिलेशन, रिन्सपोसब्लिटी, रूटीन एवं रोल का उल्लेख करते हुए बताया कि स्वार्थ भाव, लेले का भाव तनाव का मुख्य कारण है। जीवन में संबंधों का सम्मान करें, उन्हे आदर प्रदान करें। जीवन में माफ करना और समायोजन को शामिल करें। परमात्मा ने हर चीज देने के उदेश्य से बनाई है, हमें अपने जीवन में इसी भावना को अपनाना होगा। तनाव मुक्ति के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें, सुबह सुर्योदय से पुर्व उठें, स्वास्थ रहे। हमें अपने जीवन में शुक्राना, मुस्कुराना एवं किसी की भावना को ठेस ना पहुंचाने की आदत को विकसित करना हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 500 इलेक्ट्रिसिटी फीडर हुए ठप्प, मंत्री विज बोले - हमने कर रखी है पूरी तैयारी