Fastest Double Century Record Break: भारतीय बल्लेबाज और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल का सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड महीने भर में ही ध्वस्त हो गया है। आज रावलपिंडी में हुए इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वनडे मैच में इंग्लैंड की ओर से बैटिंग करने उतरे धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने इतिहास रच दिया है।
ब्रूक ने ट्राई सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में 202 रन की ऐतिहासिक पारी खेलते हुए भारतीय कप्तान शुभ मंगल के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को भी ब्रेक कर दिया है। ब्रूक ने अपनी इस ऐतिहासिक पारी में आज 114 गेंद पर 200 रन बनाकर सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय वनडे टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन के नाम था।
शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 21 दिन पहले हुए वनडे मैच में भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने 117 गेंद में दोहरा शतक लगाकर फास्टेस्ट डबल सेंचुरी का रिकॉर्ड बनाया था। यह मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी में खेला गया था। इस मैच में शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा था। उस समय किसी ने सोचा भी नहीं था कि शुभमन गिल के दोहरे शतक के रिकॉर्ड को इतनी जल्दी कोई तोड़ पाएगा। लेकिन आज रावलपिंडी में हुए वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने बड़ा कारनामा करते हुए फास्टेस्ट डबल सेंचुरी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
वनडे मैच में लग चुके हैं अब तक 14 दोहरे शतक
वनडे मैच के इतिहास में अब तक 14 दोहरे शतक लग चुके हैं। जिसमें से भारतीय ओपनर बल्लेबाज और रोहित शर्मा के नाम सबसे अधिक तीन दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा भारतीय वनडे टीम के कप्तान और ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल भी दो दोहरे शतक लगा चुके हैं। वनडे मैच में सबसे पहले दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है।
इसके अलावा भारतीय बल्लेबाज इशान किशन और वीरेंद्र सहवाग भी वनडे मैच में दोहरा शतक लगा चुके हैं। पाकिस्तान के फखर जमान, श्रीलंका के पथुम निशांका, न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल भी दोहरा शतक लगा चुके हैं। इस सूची में आज 22 अक्टूबर को इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक का नाम भी सबसे तेज दोहरे शतक के साथ शामिल हो गया है।


