Rajasthan E-Bus Service : राजस्थान के शहरों की परिवहन व्यवस्था को सुपरफास्ट बनाने का प्लान बनाया है। इसक तहत राजस्थान के आठ शहरों में इलेक्ट्रिक बस सेवा का विस्तार किया जाएगा। इन शहरों में पीएम ई बस सेवा योजना के तहत बसों का संचालन किया जाएगा। आठ शहरों में सरकार की तरफ से 675 बसों का संचालन किया जाएगा।
इनमें से अब तक 250 बसों की डिलीवरी की जा चुकी है। जहां पर कुछ बसों को इन शहरों की सड़कों पर उतारा जा चुका है, जबकि कुछ को चलाने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद राजस्थान के साथ बाहर से आने वाले पयर्टकों का सफर आसान व सस्ता हो जाएगा। क्योंकि राजस्थान में बाहर से आने वाले लोगों को ऑटो व दूसरे वाहन लेना महंगा पड़ जाता है।
इन शहरों में चलाई जाएगी ई बस सेवा
राजस्थान सरकार की तरफ से पीएम ई बस सेवा को आठ शहरों में चलाने का निर्णय लिया है। इसमें जयपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, अजमेर, अलवर, जोधपुर, कोटा एवं उदयपुर को शामिल किया गया है। इसमें से 675 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत की गई हैं। इनमें से अब तक 250 बसों की डिलीवरी की जा चुकी है।
मुख्य सचिव ने पीएम ई बस योजना की समीक्षा
राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में बैठक हुई। इसमें पीएम ई-बस सेवा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास के संबंध में समीक्षा की गई। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन वाले स्थानों पर ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड (टीसीबी) को क्रियाशील बनाने ने निर्देश दिए। उन्होंने संचालन की प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए प्रमुख प्रदर्शन संकेतक (केपीआई) निर्धारित करने तथा स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
जयपुर के टोडी डिपो में बिजली कनेक्शन से संबंधित लंबित कार्य, विभिन्न स्वीकृत स्थानों पर बस डिपो के लिए भूमि की उपलब्धता तथा इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग सुविधाओं के विकास सम्बन्धी विषयों पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने सम्बंधित विभागों को प्रमुखता से इस दिशा में कार्य करने के लिए निर्देशित किया।


