Gold Rate: सोने की कीमत में पिछले तीन दिनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार आज 22 अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन सोने के दाम कम हुए हैं। 24 कैरेट सोने की कीमतें पिछले तीन दिनों में 1.46 लाख प्रतीक 10 ग्राम से कम होकर 1.43 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं।
सोने की कीमतों (gold rate update) में आज 22 अक्टूबर को 953 रुपए प्रति किलो के हिसाब से गिरावट दर्ज की गई है। वहीं एमसीएक्स (MCX) द्वारा शाम 5:30 बजे जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमतों में आज 22 अक्टूबर को 1781 रुपए प्रति 10 ग्राम गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स की रिपोर्ट के अनुसार सोने की कीमतों ने आज गिरावट के साथ 1,43,930 रुपए प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर को छुआ।
देखिए बड़े शहरों में कैसा रहा आज आज सोने का भाव
देश के बड़े शहरों में आज सोने के भाव (today gold rate) की बात करें तो राजधानी दिल्ली में इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,44,530 प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा है।
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,380 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इसके अलावा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 24 कैरेट सोना एक चुम्मा 1,44,430 प्रति 10 ग्राम और राजस्थान की राजधानी जयपुर में 1,44,530 प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं रायपुर में 1,44,380 रुपए प्रति 10 ग्राम, लखनऊ में 1,44,530 रुपए प्रति 10 ग्राम और चेन्नई में भी आज 22 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना 1,44,380 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा है।
कोलकाता और अहमदाबाद में भी सस्ता हुआ सोना
कोलकाता में आज गिरावट के साथ 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,380 अहमदाबाद और पटना में 1,44,430 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि इससे पहले सितंबर महीने में सोने की कीमतों (gold rate) में 8000 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं अक्टूबर महीने में पिछले 3 दिनों में तकरीबन 3000 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।


