Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

डिजीटल फ्रॉड  से बचने के लिए जागरुक रहें उपभोक्ता

डिजीटल फ्रॉड  से बचने के लिए जागरुक रहें उपभोक्ता


जयपुर टाइम्स
चूरू। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर सूचना केंद्र में मंगलवार को वर्चुअल हियरिंग्स एंड डिजिटल एक्सेस टू कंज्युमर जस्टिस विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि महाविद्यालय के प्राचार्य एस. के. सैनी ने उपभोक्ताओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी। मानवाधिकार एवं उपभोक्ता संरक्षण समिति के महामंत्री धन्नाराम सैनी ने उपभोक्ताओं को डिजीटल फ्रॉड से बचने व उपभोक्ता अपने अधिकारों के प्रति सजग व जागरूक कैसे रहे इस संबंध में जानकारी दी गई। जिला विधिक प्राधिकरण के अधिवक्ता प्रकाश वर्मा ने प्राधिकरण की क्रियाविधि से उपभोक्ताओं को अवगत करवाया। अधिवक्ता राजेन्द्र सिंह ने उपभोक्ताओं को ऑनलाईन परिवाद दर्ज करने वाले एप व टॉल फ्री नम्बर, हैल्पलाईन नंबर की जानकारी दी। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। अधिवक्ता किशन भाटी, प्रियंका एवं सद्दाम हुसैन ने भी उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के प्रावधानों की जानकारी दी। जिला रसद कार्यालय के प्रवर्तन अधिकारी अंशु तिवाड़ी ने आगन्तुकों का स्वागत किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सवाई माधोपुर में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण: सरपंच चुनने के लिए उमड़े मतदाता