Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कलेक्टर ने दिए निर्देश: शीतकालीन अवकाश में बच्चों को किताबें इश्यू करें, रीडिंग हैबिट्स पर जोर  

कलेक्टर ने दिए निर्देश: शीतकालीन अवकाश में बच्चों को किताबें इश्यू करें, रीडिंग हैबिट्स पर जोर  

चूरू। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को डीओआईटी वीसी सभागार में जिला निष्पादन समिति और पीएमश्री की बैठक में शिक्षा और बच्चों के बौद्धिक विकास पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि शीतकालीन अवकाश के दौरान सभी स्कूलों में बच्चों को किताबें इश्यू की जाएं और अवकाश के बाद पुस्तक समीक्षा कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों से रिव्यू लिखवाया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि बच्चों में रीडिंग हैबिट्स विकसित करने के लिए उन्हें समुचित अवसर और पुस्तकों के प्रति लगाव पैदा करना जरूरी है। "कोड-चूरू" कार्यक्रम के तहत अधिकतम बच्चों को शामिल करने, बालिकाओं को तकनीकी शिक्षा में जोड़ने और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी स्कूलों में चेस बोर्ड खरीदने और बच्चों को शतरंज सिखाने की बात कही। साथ ही, 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए, जिसमें बच्चों को विषय चयन और रोजगार संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी। बैठक में शिक्षा विभाग की योजनाओं और विद्यालय विकास गतिविधियों की समीक्षा की गई। अधिकारी और कर्मचारियों ने इसमें भाग लिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सवाई माधोपुर में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण: सरपंच चुनने के लिए उमड़े मतदाता