Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शीशराम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नियुक्त

शीशराम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नियुक्त


क्षेत्र के ग्राम टापरी के है मूल निवासी
एनएसयुआई से राजनैतिक जीवन की शुरूआत करने वाले शीशराम माने जाते है पायलट गुट के कर्मठ सिपाही
कोटपूतली, 19 दिसम्बर 2024
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा किये गये कार्यकारिणी विस्तार में क्षेत्र के ग्राम टापरी निवासी युवा नेता शीशराम चंदेल को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने उन्हें पीसीसी सचिव नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि चंदेल पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट गुट के बेहद कर्मठ सिपाही एवं पायलट के बेहद नजदीकी माने जाते है। उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन की शुरूआत राजस्थान विश्वविधालय में एनएसयुआई से की। इसके बाद उन्होंने युवा कांग्रेस में भी वर्षो तक कार्य किया। चंदेल ने अपनी नियुक्ति पर पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट व प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा का आभार जताया है। उनकी नियुक्ति पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुये बधाई दी

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Railway decision : 4 घंटे से ज्यादा लेट चलने वाली ट्रेनें रेलवे के निशाने पर, बड़ा फैसला जल्द