Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अलायला रोड पर गन्दे पानी की निकासी, मृत पशुओ को डालने से ग्रामीण परेशान 

अलायला रोड पर गन्दे पानी की निकासी, मृत पशुओ को डालने से ग्रामीण परेशान 


जयपुर टाइम्स
तारानगर। तारानगर के गांव अलायला के सरपंच सहित ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर नगरपालिका की ओर से शहर के गन्दे पानी की निकासी अलायला रोड़ पर नहीं करवाने की माँग की है। ग्राम पंचायत अलायला सरपंच धर्मवीर सिंह राठौड़, एडवोकेट ओमप्रकाश रैगर, कैलाश सिंह राजपूरोहित, नोरंग लाल, राजकुमार सैनी, श्रवण सैनी आदि ने एसडीएम तारानगर को सौंपे ज्ञापन में बताया है कि नगरपालिका तारानगर की ओर से तारानगर से अलायला सडक़ पर जान बुझकर कचरा, मृत पशु व सडक़ किनारे पर शहर का गन्दा पानी व गटर की कुईंयों की गन्दगी खाली की जा रही है। यहां तक कि सडक़ के किनारे दोनों साईडों की बिलायती कीकर, झाड़-झंझाड़ भी नहीं काटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व भी जिला कलेक्टर चूरू ने भी मौका निरीक्षण किया था, मगर स्थिति जस की तस है। साथ ही बताया कि राजस्थान में टॉप शहरों में से तारानगर शहर में भी मिथैन गैस सबसे ज्यादा इस जगह पर बन रही है। इसलिए अत: उपरोक्त समस्यों को भयंकर आपदा (बीमारियों) को मध्यनजर रखते हुए तारानगर से अलायला रोड़ पर गन्दी, आवारा पशु व गटर की कुईयां खाली नहीं की जाए और जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सवाई माधोपुर में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण: सरपंच चुनने के लिए उमड़े मतदाता