Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

300 असहाय, गरीब व जरूरतमंदों को कम्बल वितरण 

300 असहाय, गरीब व जरूरतमंदों को कम्बल वितरण 


जयपुर टाइम्स
मण्डावा। ग्राम पंचायत मुख्यालय तेतरा स्थित बालाजी मन्दिर प्रांगण में बुधवार को भामाशाह नरेन्द्र बराला की ओर से गांव तेतरा व मीठवास के करीब 300 असहाय, गरीब व जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण की गई। इस मौके पर गायत्री परिवार, मण्डावा शाखा के प्रमुख पं महावीरप्रसाद शर्मा ने कहा कि दुर्लभ मनुष्य जीवन केवल खाने-पीने और सोने के लिए नहीं मिला है, हम पीड़ितों के आंसू पोंछ सकें, इससे बड़ा पुण्य का कार्य कोई और नहीं हो सकता है। नर सेवा ही नारायण सेवा और मानव सेवा ही माधव सेवा है। खुशियां बांटने से बढ़ती है, इसलिए दूसरों की खुशियों से खुश रहना सीखना चाहिए। शिक्षाविद्व हरि नारायण शर्मा ने भामाशाह नरेन्द्र बराला की तारीफ की और बताया कि जिस प्रकार से बराला का नाम निःस्वार्थ है, उसी अनुरूप यह रचनात्मक कार्य कर रहा है जो काबिले तारीफ है। इसी प्रकार भामाशाह बराला की ओर से गाव ढाका का बास ( श्योपुरा ) में भी बुधवार को राजकीय स्कूल व आंगनबाड़ी केन्द्र में करीब दो दर्जन विद्यार्थियों स्वेटर वितरण की गई और तेतरा ग्राम पंचायत के अन्तर्गत पांच मन्दिर ट्रस्ट को 10500 रूपए नगद राशि के रूप में प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में बजरंग सिंह, विनोद शर्मा, प्रताप सिंह, किशोर सिंह, भंवर सिंह, दलीप सिह, दीपक शर्मा, नरेश सिंह, भवानी सिंह, श्रीराम गढ़वाल, अशोक शर्मा सहित सैकडों ग्रामीण उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Railway decision : 4 घंटे से ज्यादा लेट चलने वाली ट्रेनें रेलवे के निशाने पर, बड़ा फैसला जल्द