Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लक्ष्मणगढ़ के राजकुमार का राजस्थान क्रिकेट टीम में चयन

लक्ष्मणगढ़ के राजकुमार का राजस्थान क्रिकेट टीम में चयन


जयपुर टाइम्स
लक्ष्मणगढ़। साधारण परिवार में जन्मे लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 28 निवासी राजकुमार सैनी राजस्थान क्रिकेट टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के रुप में खेलता नजर आएगा। महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास निर्माण समिति के प्रवक्ता युवा सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सैनी ने बताया कि क्रिकेट के लिए पूरी तरह से समर्पित राजकुमार सैनी का चयन विजय हजारे ट्रॉफी के लिए राजस्थान सीनियर क्रिकेट टीम में हुआ है।सैनी की इस उपलब्धि पर उनके समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मनोज सैनी ने बताया कि टीम में महिपाल लोमरोर कप्तान, मानव सुथरा उपकप्तान, सुमित गोदारा,राम मोहन चौहान, दीपक हुड्डा,शुभम गढ़वाल, जुबेर अली, कार्तिक शर्मा, समर्पित जोशी, राजकुमार सैनी, राहुल चाहर, दीपक चाहर, अनिकेत चौधरी, अभिजीत तोमर, कमलेश नागरकोटी, अमन सिंह शेखावत, रजत चौधरी, मोहित जैन, राजवीर सिंह, अजय सिंह कुकना को शामिल किया है। राजस्थान टीम 21 दिसंबर को मुम्बई के खिलाफ अपना मैच खेलेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Trains affected : श्रीगंगानगर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर समेत कई रुट प्रभावित, आज से 12 ट्रेनों का बदला समय