Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नौसरिया में जरूरतमंद छात्रों को स्वेटर वितरित

नौसरिया में जरूरतमंद छात्रों को स्वेटर वितरित


जयपुर टाइम्स
रतनगढ़। तहसील के गांव नोसरिया की राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में मंगलवार को नोसरिया ग्रामवासियो के सहयोग से जरूरतमंद दर्जनों छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित की गई। भामाशाह प्रेरक पंकज पीपलवा ने बताया कि गांव के समाजसेवी जगदीश प्रसाद सारस्वत, पूर्णमल सारस्वत, दुर्गादत्त राजपुरोहित, व्यवस्थापक धनाराम सारस्वत, मदन लाल सारस्वत, पूर्णमल राजपुरोहित, भंवरलाल सारस्वत, सोहन राम भाम्भू, संस्था प्रधान गोपाल कृष्ण पारीक के आर्थिक सहयोग से जरूरतमंद 54 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित की गई। इस अवसर पर ग्रामवासियो का विद्यालय परिवार की ओर से माला व दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने इसे पुनित कार्य बताते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही पुण्य का कार्य है। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजपुरोहित, भंवर लाल भाम्भू, विकास ख्यालिया, अध्यापिका सरोज थोरी, गायत्री स्वामी, जाना, प्रेम सहित छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सवाई माधोपुर में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण: सरपंच चुनने के लिए उमड़े मतदाता