Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

स्कूल के पास मोबाईल नेटवर्क टॉवर लगाने का विरोध 

स्कूल के पास मोबाईल नेटवर्क टॉवर लगाने का विरोध 


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़ (नि.सं.)। शहर के वार्ड न. 60 में मांडेता स्थित बाबा रामदेव स्कूल के पास लगने वाले मोबाईल टॉवर का लोगों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने बताया कि स्कूल के एकदम पास में मोबाईल टॉवर लगाया जा रहा है, जिसका पूरे मोहल्ले के लोग, विद्यार्थी, अभिभावक सभी विरोध कर रहे हैं। पार्षद प्रतिनिधि अमजद खान ने बताया कि इस बारे में नगरपरिषद आयुक्त को भी मोहल्लेवासियों के हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन सौंपा गया है और टॉवर निर्माण को रूकवाए जाने और इसे अन्यत्र लगाए जाने के आदेश दिए जाने की मांग की गई है। स्कूल के पास पर हुए प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बताया कि स्कूल से केवल चंद मीटर की दूरी पर मोहल्लेवासियों के विरोध के बावजूद भी जबरन टॉवर निर्माण के प्रयास जारी किए जा रहे हैं।
पार्षद प्रतिनिधि अमजद खान ने बताया कि स्कूल में करीब 6 सौ बच्चे पढ़ते हैं और नगरपरिषद की ओर से दो दिनों में इस मामले को लेकर कोई जवाब दिया जायेगा, क्योंकि एनओसी है वो ऑनलाईन हुई थी। पार्षद जाकिर क्याल, महावीर प्रसाद, अमजद खान, आयतुला खान, इशाक लीलगर, दिलशाद खान, इरफान खान, सलीम, सदीक, हरी मेघवाल, विक्की आदि ने बताया कि यहां पर यह टॉवर लगाना स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने जैसा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सवाई माधोपुर में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण: सरपंच चुनने के लिए उमड़े मतदाता