Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रेणीवाल फाउंडेशन ने प्रदान किए अस्पताल में इन्वर्टर बैटरी

रेणीवाल फाउंडेशन ने प्रदान किए अस्पताल में इन्वर्टर बैटरी


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़ (नि.सं.)। रेणीवाल फाउंडेशन की ओर से सरकारी अस्पताल मे इन्वर्टर और बैटरी भेंट की गई है। टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार तथा पीएमओ डॉ. पुरुषोत्तम करवा की प्रेरणा से वार्डों में लाइट जाने पर पंखे और ट्यूब लाइट की व्यवस्था सुचारु रुप से बनाए रखने के लिए फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज रेणीवाल की ओर से बड़ा इन्वर्टर और दो बड़ी बैटरी भेंट की गई। इस दौरान पीएमओ डॉ. पुरुषोत्तम करवा, श्याम स्वर्णकार, सुबीर तोदी, शिवभगवान मोयल, डॉ रविकांत सोनी, डॉ अरविन्द भामू, डॉ रजनीकांत सोनी, मनोज चिराणिया, सतीश छापोला, रामनिवास, कमलेश मंडावरिया, नरेश सोनी आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सवाई माधोपुर में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण: सरपंच चुनने के लिए उमड़े मतदाता