Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

खेल जगत में शाह सतनाम जी बालिका स्कूल की छात्राओं ने फिर लहराया परचम 

खेल जगत में शाह सतनाम जी बालिका स्कूल की छात्राओं ने फिर लहराया परचम 


जयपुर टाइम्स
तारानगर। शाह सतनाम जी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने खेल जगत में नेशनल स्तर पर फिर परचम लहराया है। वुशू कोच चिंकित शर्मा ने बताया कि दिल्ली के त्यागराज में आयोजित 68वीं नेशनल स्कूली वुशू प्रतियोगिता में तारानगर की शाह सतनाम जी बालिका स्कूल की छात्रा तनवी दाधीच का गोल्ड मेडल व टीना ने रजत पदक जीतकर व रचना ने क्वाटर फाइनल तक बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी स्कूल, माता पिता, गुरुजन व क्षेत्र का नाम रोशन किया। इसी प्रकार वुशू प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर इसी स्कूल की छात्रा यशिका ने गोल्ड मेडल, हिमानी ने कास्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। नेशनल जीतकर विजेता खिलाड़ियों का स्कूल पधारने पर स्कूल स्टाफ की ओर से माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। पूरे शहर में मुख्य मार्गो से होते हुए विजयी जुलूस के रूप में विशाल रैली निकाली गई। पुलिस थाने के आगे थानाधिकारी गौरव खिड़िया, नगरपालिका में अधिशाषी अधिकारी अजय प्रतापसिँह, डीएसपी कार्यालय में पुलिस स्टाफ, न्यायालय के आगे वकीलों ने रैली का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया तो वहीं मुख्य बाजार में व्यापारियों ने भी रैली का जोशीला स्वागत किया। प्रिंसिपल भारती इंसा व वाइस प्रिंसिपल हिमांशु रानी ने विजेता खिलाड़ियों व कोच चिंकित शर्मा को जीत की बधाई दी और इन सबका श्रेय पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिह जी इंसा को दिया। इंसा ने कहा पूज्य गुरूजी समय समय पर इन बच्चों को खेलों की टिप्स देते रहते है। चौधरी एज्यूकेशन ग्रुप की निदेशिक आम्रपाली चौधरी ने कहा कि पूज्य गुरूजी ने इस ग्रामीण इलाके में गर्ल्स स्कूल की सौगात देकर हम बड़ा उपकार किया है इन बच्चों के कारण इस तारानगर का नाम देश विदेश में आये दिन चमकता जा रहा है और दूर दूर तक इस क्षेत्र को शिक्षा नगरी के नाम से जानते है। इस मोके पर राजवीर, प्रेमचंद, प्रभुदयाल, इमिचंद, दीपचंद, रेशमा, राजपाल, शोरभ, रवि खंडेलवाल, सुशील दाधीच, रेखा, परवीन, सोनिका, पिंकल, अंजू, मुस्कान, प्रिया, अदिति, कांता, अमिता, वर्षा, नयंशी, विनोद, सरला, सरोज, अलका, वीरपाल, बिया, कोमल, सहित विद्यालय स्टाफ, अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सवाई माधोपुर में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण: सरपंच चुनने के लिए उमड़े मतदाता