Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

डॉ. कादिर हुसैन चूरू व झुंझुनूं से रकमा के प्रदेश प्रतिनिधि निर्वाचित

डॉ. कादिर हुसैन चूरू व झुंझुनूं से रकमा के प्रदेश प्रतिनिधि निर्वाचित


जयपुर टाइम्स
चूरू। राजस्थान अधिकारी कर्मचारी माइनोरिटी एसोसिएशन (रकमा) के प्रदेश आम चुनाव 2024-26 के लिए महासमिति सदस्य के लिए झुंझुनूं व चूरू जिले के निर्वाचन में डॉ. कादिर हुसैन को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। इसके साक्ष्य स्वरूप में मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरएएस हाकम खान ने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया है। प्रदेश महासमिति में चूरू से लगातार 2019 से रकमा के लिए तीसरी बार महासमिति सदस्य (प्रतिनिधि) बनने पर रकमा के पुर्व चूरू जिलाध्यक्ष रमजान खान, पूर्व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व चूरू रकमा के वर्तमान अध्यक्ष नियाज़ मोहम्मद खान, पूर्व मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी खालिद तुगलक, डॉ इम्तियाज खान पशु चिकित्सा अधिकारी, मुस्ताक अली सैयद वरिष्ठ अध्यापक, पत्रकार राहुल शर्मा,शेर खान मलकाण,आसीफ टिपु खान, मोहम्मद जावेद नत्थू खान, एडवोकेट मोहम्मद फारूक नोटेरी आदि ने बधाई दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सवाई माधोपुर में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण: सरपंच चुनने के लिए उमड़े मतदाता