Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

माकपा राज्य सम्मेलन में पारीक सचिव और चौधरी सचिव मंडल सदस्य 

माकपा राज्य सम्मेलन में पारीक सचिव और चौधरी सचिव मंडल सदस्य 


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी का 24 वां राज्य सम्मेलन हनुमानगढ़ में 13 से 15 दिसंबर को संपन्न हुआ। जिसमें माकपा पॉलिट ब्यूरो सदस्य वृंदा करात और सीकर सांसद कॉमरेड अमराराम ने संबोधित किया। जिसमें कॉमरेड किशनलाल पारीक को राज्य सचिव व 11 सदस्य सचिव मंडल में कॉमरेड अमराराम, कॉमरेड किशनलाल पारीक, कॉमरेड फूलचंद बर्बर, कामरेड रामेश्वर वर्मा, कॉमरेड दुलीचंद बोरदा, कॉमरेड सुमित्रा चोपड़ा, कॉमरेड श्योपत राम मेघवाल, कॉमरेड छगनलाल चौधरी, कॉमरेड पेमाराम, कॉमरेड दुर्गा स्वामी, कॉमरेड संजय माधव चुनें गए। इनके साथ ही 35 सदस्य कार्यकारिणी के बनाये गए। इस अवसर पर अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में तमिलनाडु में होने वाले पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए केंद्रीय कमेटी सदस्य कॉमरेड अमराराम, किशन पारीक, दुलीचंद बोरदा, श्योपत राम, छगनलाल चौधरी, पेमाराम, दुर्गा स्वामी, संजय माधव राष्ट्रीय सम्मेलन के प्रतिनिधि होंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सवाई माधोपुर में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण: सरपंच चुनने के लिए उमड़े मतदाता