Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गोल्ड मैडल विजेता संदीप स्वामी का त्रिवेणी धाम में भव्य स्वागत

गोल्ड मैडल विजेता संदीप स्वामी का त्रिवेणी धाम में भव्य स्वागत


जयपुर टाइम्स
कांवट। मलेशिया में आयोजित 10bवे एशिया पेसिफिक डेफ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत कर स्वदेश पधारे चूरू जिले के छोटे से गांव चांदकोठी के खिलाड़ी संदीप स्वामी का और इनकी बड़ी बहन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मंजूबाला स्वामी सिल्वर मेडलिस्ट का स्वामी समाज आश्रम त्रिवेणी धाम का स्वामी समाज बंधुओ की ओर से नगद पारितोषिक रुपए 21000, सिल्वर कॉइन स्मृति चिन्ह के साथ माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत व सम्मान किया। साथ ही राज्य स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में मेडल प्राप्त करने वाली समाज की अन्य पांच बालिकाओं का भी समाज की ओर से 1100 -1100 ₹. की नगद राशि पारितोषिक रूप में प्रदान कर सम्मानित करते हुए हौसला बढ़ाया। दिनेश स्वामी भादवाड़ी ने बताया कि संदीप स्वामी भारत का प्रथम डेफ गेम्स खिलाड़ी है जिसने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डेफ गेम्स में गोल्ड मेडल प्राप्त कर अपना, समाज व देश का अंतरराष्ट्रीय पटल पर नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि बड़ी बहिन मधू बाला स्वामी ने ही मूक-बधिर भाई को नहीं बोल पाने और समझने की वजह से इशारों से प्रशिक्षण देकर तैयार किया। इस अवसर पर कैलाश स्वामी सरपंच, जगदीश स्वामी बिदासर, प्रदीप रावतसर, किशोर दास सुजानगढ़, राम प्रताप, रोहिताश स्वामी, कृष्ण सरपंच, रामजी लाल कांवट, हनुमान, सूरजमल, दिनेश, नेकीराम, दामोदर प्रसाद, मालीराम, श्रवण कुमार, राकेश, घनश्याम, नवल किशोर सहित सैकड़ो समाज बंधुओ सहित मातृशक्ति भी उपस्थित रही।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Railway decision : 4 घंटे से ज्यादा लेट चलने वाली ट्रेनें रेलवे के निशाने पर, बड़ा फैसला जल्द