Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शहर के सौंदर्यीकरण के लिए उकेरे लुप्त होती कलाओं के चित्र

शहर के सौंदर्यीकरण के लिए उकेरे लुप्त होती कलाओं के चित्र


जयपुर टाइम्स
चूरू। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार चूरू नगर परिषद की ओर से आयोजित दो दिवसीय वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों व प्रतिभागियों ने लुप्त हो रही सांस्कृतिक लोक कलाओं को भित्ति चित्रों के माध्यम से उकेरा। आयुक्त अभिलाषा सिंह ने बताया कि वर्षों पुरानी लुप्त हो रही लोक कलाओं को विद्यार्थियों ने शहर के कई स्थानों पर दीवारों पर उकेरकर हमारी प्राचीन संस्कृति को जीवित किया है। इससे कला का संरक्षण होगा, वहीं शहर भी सुंदर व मोहक अंदाज में नजर आएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे चित्रकारों के माध्यम से लुप्त कलाओं को वर्तमान समय में समाज के सामने लाया जा सकता है। वहीं आयुक्त अभिलाषा सिंह ने वॉल पेंटिंग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर परिषद एईएन रवि राघवानी ने बताया कि शहर में चल रही दो दिवसीय प्रतियोगिता में 23 टीमें भाग ले रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सवाई माधोपुर में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण: सरपंच चुनने के लिए उमड़े मतदाता