Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा: सुराणा ने संस्थागत प्रसव और टीकाकरण में 100% लक्ष्य का आह्वान किया  

स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा: सुराणा ने संस्थागत प्रसव और टीकाकरण में 100% लक्ष्य का आह्वान किया  

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की और चिकित्सा अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण और संस्थागत प्रसव के लक्ष्य को सक्रियता और प्रतिबद्धता से पूरा किया जाए, ताकि आमजन को सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके।

जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, निःशुल्क दवा और जांच योजना, मातृत्व स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार कल्याण, पीसीपीएनडीटी, 108 एम्बुलेंस सेवा, राजश्री योजना और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम जैसे अभियानों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने आयुष्मान कार्ड वितरण में तेजी लाने और हर कार्ड समय पर वितरित करने पर भी जोर दिया।

टीबी जागरूकता पोस्टर का विमोचन:
बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने टीबी रोग जागरूकता के लिए पोस्टर का विमोचन किया। जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि सभी चिकित्सा संस्थानों के निःशुल्क दवा काउंटर पर टीबी जागरूकता के लिफाफे वितरित किए जाएंगे, जिन पर बचाव और उपचार की जानकारी दी जाएगी।

बैठक में प्रमुख अधिकारी उपस्थित:
बैठक में सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा, एडिशनल सीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी, जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश, डीपीएम आशीष खंडेलवाल और अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे। जिला कलक्टर ने हर महीने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान और मां वाउचर योजना की समीक्षा को भी अनिवार्य बताया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सवाई माधोपुर में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण: सरपंच चुनने के लिए उमड़े मतदाता