Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अगले 30 साल में भारत होगा अक्षय ऊर्जा का सबसे बड़ा बाज़ार: गार्सेटी 

अगले 30 साल में भारत होगा अक्षय ऊर्जा का सबसे बड़ा बाज़ार: गार्सेटी 


एजेंसी
वॉशिंगटन। अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने एक बार फिर भारत और अमेरिका के संबंधों पर बात की। उन्होंने कहा कि 'सबसे भयंकर तूफान' और 'तेज हवा' के बावजूद उगने वाले खजूर के पेड़ के लचीलेपन की तरह भारत-अमेरिका संबंध लगातार बढ़ते रहेंगे और दुनिया को फायदा पहुंचाते रहेंगे।
एक कार्यक्रम में राजदूत ने अक्षय ऊर्जा के लिए भारत के साहसिक लक्ष्यों की विशेष तौर पर सराहना की। उन्होंने कहा कि आने वाले 30 साल में भारत अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा बाजार होगा। उन्होंने यह भी कहा, 'भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्य और नीतियां उसे सौर व पवन ऊर्जा क्षमता में अग्रणी बना रही हैं। न केवल इस देश के लिए, बल्कि दुनिया के लिए लागत पर विनिर्माण करने में सक्षम बना रही हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

इलेक्ट्रिक बसें बनाएगी साइबर सिटी का सफर आसान, 25 से अधिक रूट हुए फाइनल