Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बाड़मेर में 50 छात्राओं को मिली स्कूटी, महिला सशक्तिकरण पर जोर  

बाड़मेर में 50 छात्राओं को मिली स्कूटी, महिला सशक्तिकरण पर जोर  

जयपुर टाइम्स।
बाड़मेर। राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत शनिवार को जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत और अन्य अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं और बालिकाओं को प्रदान किया।

महिला सशक्तिकरण योजनाओं का वितरण
कार्यक्रम के दौरान कालीबाई भील मेधावी स्कूटी योजना, देवनारायण स्कूटी योजना और इंदिरा प्रियदर्शिनी स्कूटी योजना के तहत 50 छात्राओं को स्कूटी वितरित की गई। इसके अलावा, राजीविका के तहत 580 स्वयं सहायता समूहों को 87 लाख रुपये और महिला निधि ऋण योजना के तहत 1.03 करोड़ रुपये के चेक सांकेतिक रूप से सौंपे गए।

उल्लेखनीय पहल और घोषणाएं
प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि राज्य सरकार महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। एंटी रोमियो स्क्वायड, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व, और आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना जैसे कदम इस दिशा में अहम हैं।

महिला और बाल विकास के लिए योजनाएं
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। इसके साथ ही ऊर्जा विभाग की योजनाओं के तहत ई-कुकिंग सिस्टम प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का वर्चुअल जुड़ाव उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन से रहा, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना की शुरुआत की। इसके तहत बच्चों को सप्ताह में तीन दिन दूध दिया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक आदूराम मेघवाल, प्रियंका चौधरी और जिला कलेक्टर टीना डाबी भी मौजूद रहीं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 500 इलेक्ट्रिसिटी फीडर हुए ठप्प, मंत्री विज बोले - हमने कर रखी है पूरी तैयारी