Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सुमेरपुर: तीन नवीन आंगनवाड़ी केंद्रों का हुआ उद्घाटन

सुमेरपुर: तीन नवीन आंगनवाड़ी केंद्रों का हुआ उद्घाटन

जयपुर टाइम्स।
सुमेरपुर। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत विधानसभा क्षेत्र में तीन नवीन आंगनवाड़ी केंद्रों का शनिवार को उद्घाटन किया गया। सुमेरपुर की ब्रह्मापुरी कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी सिंदरू, और महावीर बस्ती तखतगढ़ में इन केंद्रों का शुभारंभ फीता काटकर किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां
ब्रह्मापुरी कॉलोनी में आंगनवाड़ी केंद्र 15 का उद्घाटन पूर्व पार्षद और भाजपा जिला मंत्री पुनम सिंह परमार ने सरस्वती पूजन और फीता काटकर किया। केंद्र का संचालन फिलहाल केंद्र संख्या 10 की कार्यकर्ता रेखा बैरवा को अतिरिक्त प्रभार देकर किया जाएगा।

इंदिरा कॉलोनी सिंदरू में आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र देवासी, उप सरपंच जितेंद्र सिंह राठौड़ और समाजसेवी पाबू सिंह राठौड़ की उपस्थिति में हुआ। महावीर बस्ती तखतगढ़ में केंद्र का उद्घाटन उप चेयरमैन मनोज नामा, भाजपा महामंत्री दिनेश कुमावत और वार्ड पार्षद लक्ष्मी देवी की मौजूदगी में हुआ।

राज्य सरकार की योजनाओं का शुभारंभ
जाखानगर आंगनवाड़ी केंद्र 4 में बच्चों को राज्य सरकार की योजना के तहत दूध वितरित कर केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ता खुशबू देवड़ा, द्रोपदी मीणा, जशोदा जीनगर, मीना जीनगर, देवी वैष्णव, और हवन कुमारी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया गया। इस पहल से क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुलभता से मिलने की उम्मीद है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान की बेटी पिया ने तय किया शिक्षक से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा तक पहुंचने का सफर, ट्रंप की बढ़ाई मुश्किलें