Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गोल्ड मेडलिस्ट संदीप स्वामी का त्रिवेणी धाम में आज होगा स्वागत 

गोल्ड मेडलिस्ट संदीप स्वामी का त्रिवेणी धाम में आज होगा स्वागत 


जयपुर टाइम्स
कांवट। मलेशिया में आयोजित 10वें एशियाई पेसिफिक डेफ गेम्स एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतकर आए चांद कोठी (सादुलपुर) चूरू निवासी स्वामी समाज के पहले डेफ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप स्वामी का रविवार को श्री स्वामी समाज आश्रम त्रिवेणी धाम की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा।
इस अवसर पर उनकी बड़ी बहन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्रीमती मंजू बाला स्वामी सहित समाज के अनेक लोग भी उपस्थित रहेंगी। मलेशिया में 1 से 8 दिसंबर तक खेले गए 10 वें एशियाई पेसिफिक डेफ गेम्स में राजस्थान के 12 खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। जिनमें संदीप स्वामी ने स्वर्ण पदक जीतकर शेखावाटी सहित राजस्थान का नाम रोशन किया है। संदीप स्वामी की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व खेल राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्वीट करके उन्हें बधाई देकर शुभकामनाएं दी हैं। खिलाड़ी संदीप स्वामी में सुनने की क्षमता नहीं है। इन्होंने कोच से इशारों में प्रशिक्षण लेकर राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय पदक जीते हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New rail line : हिमालय में बन रही देश की सबसे लंबी रेलवे सुरंग, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार