Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नीमकाथाना में महिला सम्मेलन: 13 स्वयं सहायता समूहों को मिले चेक, कई योजनाओं का लाभ

नीमकाथाना में महिला सम्मेलन: 13 स्वयं सहायता समूहों को मिले चेक, कई योजनाओं का लाभ

जयपुर टाइम्स।
नीमकाथाना। एसएनकेपी महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त राजस्थान फाउंडेशन मनीषा अरोड़ा और जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने महिलाओं को सम्मानित किया और उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान किया।

सम्मेलन की मुख्य उपलब्धियां
-लखपति दीदियों का सम्मान: जिले की 12 लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
- डेमो चेक का वितरण: 13 स्वयं सहायता समूहों को कुल 1 लाख 95 हजार के डेमो चेक दिए गए।
- ड्रोन पायलट प्रशिक्षण: नीमकाथाना की किरण सैनी और श्रीमाधोपुर की बीना को ड्रोन पायलट प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिए गए।
- ई-कुकिंग सिस्टम: पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 15 ई-कुकिंग सिस्टम प्रदान किए गए।
- महिला निधि बैंक: जिले की 166 महिलाओं को प्रति महिला 40,000 रुपये के हिसाब से कुल 66 लाख रुपये स्वीकृत किए गए।
- लाडो प्रोत्साहन योजना: 933 लाभार्थियों को 23 लाख रुपये से अधिक की राशि का हस्तांतरण किया गया।
- पीएमवीवीवाई योजना: 1,070 लाभार्थियों के खाते में 16 लाख 5 हजार रुपये स्थानांतरित किए गए।

जिला कलेक्टर का संदेश
जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने कहा कि राज्य और जिला स्तर पर आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस दौरान योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के खातों में सीधे डीबीटी किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ शाख, एसई एवीवीएनएल शीशराम मील, उपनिदेशक आईसीडीएस संजय चेतानी, पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. रणजीत मेहरानिया और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Trains affected : श्रीगंगानगर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर समेत कई रुट प्रभावित, आज से 12 ट्रेनों का बदला समय