Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

धारासर में चौधरी रामजी जाखड़ की प्रतिमा अनावरण समारोह आज  

धारासर में चौधरी रामजी जाखड़ की प्रतिमा अनावरण समारोह आज  

रावतसर।
किसान जागृति के अग्रदूत, समाज सुधारक और दानवीर चौधरी रामजी जाखड़ की प्रतिमा का अनावरण समारोह आज, 15 दिसंबर रविवार को धारासर में सुबह 10 बजे आयोजित होगा।

सामाजिक कार्यकर्ता डालू जाखड़ ने बताया कि इस अवसर पर श्रीश्री 1008 श्री जगदीश पुरी महाराज (महंत, डूगरपुरी मठ, चौहटन) और श्रीश्री 1008 महंत जगरामपुरी महाराज (महंत, पनोणियो का तला) का पावन सानिध्य रहेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ होंगे, जबकि अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनिवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, विधायक हरीश चौधरी, विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, पूर्व कुलपति गंगाराम जाखड़, पूर्व पुलिस महानिरीक्षक दिलीप जाखड़ और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं, और इसमें हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 500 इलेक्ट्रिसिटी फीडर हुए ठप्प, मंत्री विज बोले - हमने कर रखी है पूरी तैयारी