Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अजमेर में जिला विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ  

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अजमेर में जिला विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ  


जयपुर टाइम्स
अजमेर। उप मुख्यमंत्री और अजमेर जिले की प्रभारी मंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर सूचना केंद्र की नवनिर्मित आर्ट गैलेरी में जिला विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने जिला विकास पुस्तिका का विमोचन करते हुए आर्ट गैलेरी को जवाहर कला केंद्र की तर्ज पर विकसित करने के निर्देश दिए।

स्थानीय उत्पादों और परंपराओं को बढ़ावा
प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों और योजनाओं को दर्शाने वाले स्टॉल लगाए गए। "पंच गौरव" के तहत पुष्कर के गुलाब, किशनगढ़ के ग्रेनाइट, कबड्डी खेल, नीम प्रजाति और पुष्कर के पर्यटक स्थलों को प्रदर्शित किया गया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल स्थानीय उत्पादों और परंपराओं को बढ़ावा देकर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि करेगी।

प्रदर्शनी का महत्व
दिया कुमारी ने कहा कि विकास प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य और जिले की विभागवार उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। अजमेर के नागरिकों को इन विकास कार्यों का अवलोकन कर उनके लाभ के बारे में जानकारी लेनी चाहिए।

अजमेर को सांस्कृतिक केंद्र बनाने की योजना
सूचना केंद्र की आर्ट गैलेरी को विकसित करने के प्रस्ताव से अजमेर को सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनाने की योजना है, जिससे कलाकारों और रंगकर्मियों को मंच मिलेगा।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, जिला कलेक्टर लोक बंधु, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा और अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान की बेटी पिया ने तय किया शिक्षक से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा तक पहुंचने का सफर, ट्रंप की बढ़ाई मुश्किलें