जयपुर टाइम्स
लक्ष्मणगढ। लक्ष्मणगढ़ अभिभाषक संघ के चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुए। चुनावो के परिणाम में एडवोकेट चिरंजीलाल भूरिया ने अपने प्रतिद्वंदी को पराजित करते हुए 14 मतों से विजय हासिल की। जानकारी के अनुसार चिरंजी लाल भूरिया और नदीम बारी में अध्यक्ष पद के लिए टक्कर थी। जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के चुनाव में एडवोकेट चिरंजीलाल भूरिया को 53 मत मिले तो वही उनके प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट नदीम बारी को 39 मत मिले और एडवोकेट भूरिया 14 वोटों से चुनाव जीत कर अध्यक्ष चुने गए। बता दे कि एडवोकेट भूरिया इससे पूर्व भी दो बार वर्ष 2016 व 2018 में एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे चुके है। एडवोकेट चिरंजी लाल भूरिया के अध्यक्ष पद के लिए चुने जाने पर शहर के नागरिकों व उनके समर्थकों ने उन्हें बधाई दी।
सीकर
लक्ष्मणगढ़ अभिषाषक संघ के चुनावो में एडवोकेट भूरिया विजय


