Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

टांई सोसायटी में ताले नहीं खुले तो ग्रामीण करेंगे आंदोलन

टांई सोसायटी में ताले नहीं खुले तो ग्रामीण करेंगे आंदोलन

जयपुर टाइम्स
मंडावा। बहु. प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति टांई और मिनी बैंक के पिछले तीन सप्ताह से बंद ताले अब ग्रामीणों की परेशानी का कारण बन गए हैं। किसानों को ऋण वितरण और नवीनीकरण जैसी सेवाओं के ठप होने पर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी मंडावा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्थापक नियुक्त कर कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे झुंझुनूं केंद्रीय सहकारी बैंक के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।

तीन सप्ताह से बंद है सोसायटी
टांई सोसायटी के व्यवस्थापक दलीप कुमार को जांच में दोषी पाए जाने पर 21 नवंबर को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से सोसायटी का चार्ज बिसाऊ सोसायटी के व्यवस्थापक अजय कुमार को सौंपा गया, लेकिन उन्होंने चार्ज लेने से इनकार कर दिया। अब तक तीन व्यवस्थापकों को टांई सोसायटी का चार्ज देने के आदेश जारी हो चुके हैं, लेकिन किसी ने कार्य ग्रहण नहीं किया।

प्रशासन और बैंक की उदासीनता
चार्ज न ग्रहण करने वाले व्यवस्थापकों के खिलाफ अब तक कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई है। महाप्रबंधक झुंझुनूं केंद्रीय सहकारी बैंक संदीप शर्मा का कहना है कि ढाणी पिलानी के व्यवस्थापक सूर्य प्रकाश को नियुक्ति दी गई है, लेकिन अध्यक्ष से बात करने की बात कही।

ग्रामीणों की चेतावनी
ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ही व्यवस्थापक नियुक्त कर ताले नहीं खोले गए, तो जिला प्रशासन और बैंक प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। सोसायटी अध्यक्ष सहदेव सिंह धायल ने बताया कि तीन व्यवस्थापकों को नियुक्त किया गया, लेकिन कोई कार्य ग्रहण करने नहीं आया।

ग्रामीणों का कहना है कि सोसायटी की लापरवाही के चलते किसानों को ऋण सेवाओं में हो रही देरी असहनीय है, और अब आंदोलन ही उनकी आखिरी उम्मीद है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Trains affected : श्रीगंगानगर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर समेत कई रुट प्रभावित, आज से 12 ट्रेनों का बदला समय