Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सीरिया में विद्रोहियों का कब्जा, बशर अल असद सत्ता से बेदखल

सीरिया में विद्रोहियों का कब्जा, बशर अल असद सत्ता से बेदखल

दमिश्क। सीरिया में 50 साल के बशर अल असद परिवार के शासन का अंत हो गया है। विद्रोही गुटों ने राजधानी दमिश्क समेत कई प्रमुख शहरों पर कब्जा कर लिया है, और बशर अल असद अपने परिवार समेत देश छोड़कर भाग गए हैं। कट्टरपंथी समूह हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) ने अन्य विद्रोही गुटों के साथ मिलकर अचानक हमला करते हुए सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया।

गृह युद्ध में बड़ा मोड़:
- एचटीएस ने 26 नवंबर से अलप्पो, इदलिब और होम्स पर हमले तेज किए।
- 29-30 नवंबर को विद्रोही दमिश्क में घुस आए और सेना को खदेड़ दिया।
- 2011 से शुरू गृह युद्ध में करीब 5 लाख मौतें हो चुकी हैं और लाखों लोग बेघर हुए हैं।

बशर सरकार का पतन क्यों हुआ?
रूस, ईरान और हिजबुल्ला जैसे सहयोगियों के कमजोर होने और इस्राइल के साथ तनाव के बीच विद्रोहियों ने इस मौके का फायदा उठाया। रूस के यूक्रेन युद्ध में फंसने और ईरान-इस्राइल तनाव के चलते बशर सरकार कमजोर पड़ गई। बशर ने अमेरिका और पश्चिमी देशों पर विद्रोहियों को समर्थन देने का आरोप लगाया।

भविष्य की चुनौतियां:
बशर सरकार का पतन सीरिया में शांति का संकेत नहीं है। सत्ता परिवर्तन के बावजूद गृह युद्ध के और बढ़ने की आशंका है। इस बदलाव का इस्राइल और पूरे मध्य-पूर्व क्षेत्र पर गहरा असर हो सकता है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

इलेक्ट्रिक बसें बनाएगी साइबर सिटी का सफर आसान, 25 से अधिक रूट हुए फाइनल