Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

टाई सोसायटी के ताला, किसानों का नहीं हो रहा ऋण नवीनीकरण 

टाई सोसायटी के ताला, किसानों का नहीं हो रहा ऋण नवीनीकरण 


जयपुर टाइम्स
मण्डावा। टाई सोसायटी के एक पखवाड़े से ताला लटका होने से किसान परेशान हैं। वर्तमान समय में ऋणी किसानों को न तो ऋण नवीनीकरण हो रहा है और न कोई अन्य फायदा मिल पा रहा है। बहु. प्राथ. ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड टांई के जाँच में दोषी पाए जाने पर टांई व्यवस्थापक दलीप कुमार क़ो केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड झुंझुनू की अधिशाषी अधिकारी सुमन चाहर ने 21 नवंबर क़ो आदेश जारी जाँच में दोषी पाए जाने पर टांई सोसायटी से निलंबित कर मुख्यालय टांई रखा गया था और 22 नवंबर क़ो झुंझुनू केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड झुंझुनू के प्रबंध निदेशक संदीप शर्मा ने आदेश जारी कर टांई सोसायटी का अतिरिक्त चार्ज बिसाऊ सोसायटी के व्यवस्थापक अजय कुमार क़ो अविलम्ब कार्यभार ग्रहण करने के आदेश देने के बावजूद दो सप्ताह से टांई सोसायटी के ताला लटका हुआ है। इस समय सोसायटी के ऋणी किसानों क़ो समय पर ऋण नहीं मिल पा रहा है और नहीं ऋणी किसानों के ऋण का समय पर नवीनकरण हो पा रहा है जिससे किसानों को ब्याज मे मिलने वाली छूट पर संकट के बादल मंडराते हुए नजर आ रहे है। टांई सोसायटी के अस्थाई व्यवस्थापक अजय कुमार का कहना है कि निलंबित व्यवस्थापक दलीप कुमार अपने कागज पूर्ति पूरी कर रहा है, उसके बाद चार्ज देगा तब मै ज्वाइन करूंगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Trains affected : श्रीगंगानगर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर समेत कई रुट प्रभावित, आज से 12 ट्रेनों का बदला समय