Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ट्री गार्ड्स से बढ़ा सालासर रोड़ का सौंदर्यीकरण

ट्री गार्ड्स से बढ़ा सालासर रोड़ का सौंदर्यीकरण


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़ (नि.सं.)। सालासर रोड़ के सौंदर्यीकरण के लिए भामाशाह व समाजसेवी पवन तोदी की ओर से ट्री गार्ड लगवाए गए हैं। सभापति निलोफर गौरी ने बताया कि करीब 41 ट्री गार्ड कन्या कॉलेज और सालासर रोड़ पर स्वागत द्वार से लेकर चुंगी नाका तक लगवाये गये हैं। जिनके रंग रोशन का कार्य नगरपरिषद प्रशासन की ओर से करवाया गया है, ताकि सुजानगढ़ शहर की बाहरी सड़कें खूबसूरत दिख सकें। सभापति ने बताया कि ट्री गार्ड्स में बोटल पाम के पौधे लगाए गए हैं और करीब 40 बिलियों में कनेर के पौधेे नगरपरिषद की ओर से डिवाईडर पर लगाए गए हैं, ताकि शहर में प्रवेश काफी अच्छा लगा। दूसरी ओर भामाशाह पवन तोदी ने बताया कि इसके साथ ही उनकी ओर से कन्या कॉलेज के बाहर स्वागत द्वार का निर्माण करवाया गया है और जल्द ही यहां पर ऊंचा तिरंगा लगवाया जाएगा। बता दें कि इससे पहले कन्या कॉलेज के लिए 8 बीघा भूमि भी भामाशाह पवन तोदी ने प्रदान की थी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

मौरीजा पंचायत चुनाव हिंसा: मुख्य आरोपी सुरेश सैनी गिरफ्तार, मतपेटियां लूटने की रची थी साजिश