Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर में 30 से ज्यादा कालोनियों में दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद, देखें कालोनियों की लिस्ट

जयपुर में 30 से ज्यादा कालोनियों में दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद, देखें कालोनियों की लिस्ट

Jaipur News : जयपुर के सांगानेर में दो दो दिन तक पानी का संकट रखने वाला है। इसके लिए जलापूर्ति विभाग की तरफ से जिन कालोनियों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी, उनकी लिस्ट जारी कर दी है। सांगानेर में मुहाना मंडी के गेट नंबर 2 के निकट 200 फीट सेक्टर रोड पर सर्विस रोड पर जेडीए 30 और 31 अक्टूबर को पानी निकासी में प्रयोग होने वाली ड्रेनेज सिस्टम बिछाएगा।

ड्रेनेज सिस्टम का काम चलने के चलते बीसलपुर सिस्टम की 1600 एमएम ट्रांसमिशन लाइन और 400 व 350 एमएम की लाइनों को बंद किया जाएगा। इसके बीसलपुर-पृथ्वीराज पेयजल परियोजना से जुड़ी हुई छह टंकियों की सप्लाई बाधित रहेगी। इसके कारण अगले दो दिन तक 30 से अधिक कालोनियों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि परियोजना के तहत सुमेर नगर, दादू दयाल नगर, केसर नगर पर्ल रेगलिया, मंगलम आनंदा और स्वर्ण विहार की टंकियां जुड़ी हुई हैं।

इन कालोनियों की दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बाधित

सुमेर नगर, दादू दयाल नगर, केसर नगर पर्ल रेगलिया, मंगलम आनंदा और स्वर्ण विहार की टंकियां से जुड़ी हुई कालोनियों का पानी दो दिन तक प्रभावित रहने वाला है। इसमें सुमेर नगर मुख्य, प्रथम-द्वितीय, श्रीराम विहार, सरस्वती एन्क्लेव, गिर्राज नगर, जीपी कालोनी, सुंदर नगर, सुंदर पैराडाइज, विनायक विहार, पटेल नगर, आयकर विभाग क्षेत्र, भैरव नगर, सचिवालय विहार,

गणेश नगर, राधा निकुंज, दादू दयाल नगर के ए, बी, सी और डी ब्लॉक, सचिवालय विहार रीको कांटा, मोती नगर, केसर नगर, मोहनपुरा बालाजी, इस्कॉन मंदिर, राधिका विहार, मंगलम आनंदा, पार्श्वनाथ नारायण सिटी, हरे कृष्णा रेजिडेंसी और स्वर्ण विहार जेडीए स्कीम में 30 व 31 अक्टूबर को पानी की सप्लाई प्रभावित होने वाली है। इसे कारण लोगों को पेयजल की सप्लाई बाधित रहेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

धौलपुर में पंचायत चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, साड़ियों और साफी से भरी बोलेरो जब्त