Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

DA Hike Rajasthan: केंद्र के बाद अब राजस्थान सरकार दे सकती है DA HIKE की सौगात, कर्मचारी संगठनों की मांग हुई तेज

केंद्र के फैसले के बाद एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन रेसटा राजस्थान ने राज्य सरकार से जुलाई 2026 से देय डीए और डीआर में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी (DA DR Hike Rajasthan) की घोषणा जल्द करने की मांग की। संगठन ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई में राजस्थान प्रदेश की सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत के लिए भजनलाल सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का निर्णय जल्द से जल्द ले।

DA Hike Update Rajasthan
DA Hike Update Rajasthan

DA Hike Update Rajasthan: राजस्थान प्रदेश में केंद्र के अधीन काम कर रहे लाखों सरकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार द्वारा कल बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की बड़ी सौगात दी गई है। प्रदेश के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता अब 60% से बढ़कर 63% हो गया है। केंद्र सरकार द्वारा 28 अक्टूबर, बुधवार को की गई महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद अब राजस्थान राज्य के कर्मचारियों की भजनलाल सरकार से भी दिवाली से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी किए जाने की उम्मीद बढ़ गई है। केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद प्रदेश में राज्य सरकार के अधीन कर्मचारी भी अब सरकार से डीए हाईक की मांग करने लगे हैं।

एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन रेसटा ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी हेतू उठाई मांग

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA), पेंशनभोगियों की महंगाई राहत डीआर (DR) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी के बाद राजस्थान के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों की नजरें राज्य सरकार के फैसले पर टिक गई हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को डीए-डीआर की अतिरिक्त किस्त को मंजूरी दिए जाने के बाद DA मूल वेतन के 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया।

सरकार की मंजूरी के बाद बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। केंद्र के फैसले के बाद एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन रेसटा राजस्थान ने राज्य सरकार से जुलाई 2026 से देय डीए और डीआर में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी (DA DR Hike Rajasthan) की घोषणा जल्द करने की मांग की। संगठन ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई में राजस्थान प्रदेश की सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत के लिए भजनलाल सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का निर्णय जल्द से जल्द ले।

पंजाब सहित 11 राज्यों की सरकार 2026 में बढ़ा चुकी है कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

देश में केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद अब राजस्थान प्रदेश में कर्मचारी संगठनों ने भजनलाल सरकार पर महंगाई भत्ते में वृद्धि करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि अब तक 2026 में देश के 11 राज्यों द्वारा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike) की जा चुकी है। पंजाब प्रदेश में सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में की गई 8% की बढ़ोतरी के बाद अब कर्मचारियों को मिलने वाला डीए 42 से 50% पर पहुंच गया है। बंगाल सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2026 में 20% की बढ़ोतरी की है। सरकार की इस बढ़ोतरी के बाद बंगाल में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38% हो गया है।

अरुणाचल प्रदेश, केरल और सिक्किम सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2026 में दो-दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। वहीं आंध्र प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को इसी वर्ष दो किस्तों में मंजूरी दी है। असम, ओडिशा, तमिलनाडु और बिहार में सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी के बाद डीए 60 प्रतिशत पर पहुंच गया है। देश के 11 राज्यों में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद अब राजस्थान सरकार पर भी प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए लगातार दबाव बढ़ रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

मौरीजा पंचायत चुनाव हिंसा: मुख्य आरोपी सुरेश सैनी गिरफ्तार, मतपेटियां लूटने की रची थी साजिश