Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Udaipur News : राजस्थान के उदयपुर में बड़ा ट्रैफिक बदलाव, दिन में इन वाहनों की एंट्री बैन, टूरिस्ट बसों को राहत

Udaipur News : राजस्थान के उदयपुर में बड़ा ट्रैफिक बदलाव,  दिन में इन वाहनों की एंट्री बैन, टूरिस्ट बसों को राहत

राजस्थान की लेकसिटी उदयपुर में त्योहारी व पीक टूरिज्म सीजन को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक में बड़ा बदलाव किया है। शहर में ज्यादा भीड़ को देखते हुए नया ट्रैफिक मास्टर प्लान लागू किया है। इसके कारण उदयपुर के 11 मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों की एंट्री को बंद कर दिया है। हालांकि बाहर से आने वाली टूरिस्ट बसों को राहत दी गई है।

जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, एसपी डा. अमृता दुहन और महापौर की उच्चस्तरीय बैठक के बाद जारी अधिसूचना के तहत शहर के 11 प्रमुख प्रमुख मार्गो पर सुबह 7 से रात 10 बजे तक 10 टन से अधिक वजन वाले भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। बुधवार से लागू यह आदेश एक महीने तक प्रभावी रहेगा।

वहीं, दूसरी ओर शहर से 5-6 किलोमीटर दूर रोकी जा रही टूरिस्ट बसों को राहत देते हुए आरके सर्कल से आगे शहर के भीतर निर्धारित पार्किंग स्थलों तक जाने की अनुमति दी गई है। एक माह सफलता पूर्वक आवाजाही होने पर व्यवस्था को स्थायी रूप से लागू किया जा सकता है। इसके लिए ड्राफ्ट राज्य सरकार को भेजा जा रहा है।

रात में आ सकेंगे भारी वाहन सड़कों पर बड़े अस्पताल, स्कूल, रिहायशी कॉलोनियां और मुख्य बाजार स्थित है। दिन के समय डंपर , और ट्रकों की बेकाबू आवाजाही से न केवल यातायात ठप होता है, बल्कि हादसे का अंदेशा बना रहता था। इसी को लेकर ठोस निर्णय लिया। दिनभर बंद रहने के बाद भारी वाहन रात 10 से सुबह 7 बजे के बीच ही शहर में प्रवेश कर सकेंगे।

टूरिस्ट बसों का रूट भी किया व्यवस्थित

सहेलियों की बाड़ी के मुख्य द्वार पर बसें रोकने पर पाबंदी रहेगी। बसों को लव-कुश स्टेडियम या सेंट मैरी स्कूल के पास पार्क कराया जाएगा। सिटी पैलेस जाने वाली बसें अंदरूनी शहर के बजाय पटेल सर्कल होकर गुजरेंगी। रानी रोड व फतहसागर मार्ग पर शाम 5 से रात 10 बजे तक बसों के प्रवेश पर रोक, जबकि दिन में राहत रहेगी।

विशेष परिस्थितियों में मिलेगी छूट

प्रतिबंधित अवधि (सुबह 7 से रात 10 बजे) के दौरान ट्रक, ट्रेलर और भारी मालवाहक वाहनों का संचालन पूरी तरह वर्जित रहेगा। आपातकालीन या विशेष परिस्थिति में कलक्ट्रेट से अनुमति लेकर इन मार्गों पर आवागमन की छूट ले सकते हैं।

उदयपुर के इन मार्ग पर रहेगा पुलिस का पहरा

ट्रांसपोर्ट नगर से प्रतापनगर चौराहा की तरफ और शहर की ओर आते मार्ग पर

बलीचा चौराहा, प्रतापनगर चौराहा, चित्रकूटनगर से भुवाणा चौराहा तक

रामपुरा चौराहा से सुभाष चौराहा की तरफ आने वाले रास्ते पर

भुवाणा चौराहा से सेलिब्रेशन मॉल, आरके सर्कल होते हुए शहर की तरफ

बेदला से साईफन तिराहा होते हुए फतहपुरा चौराहा शहर की तरफ

सुखेर घाटी से सापेटिया होते हुए बेदला लाल बोट तिराहा तक

एकलिंगपुरा चौराहा से हिरणमगरी की तरफ आने वाले मुख्य मार्ग पर

लेबर चौराहा सवीना से खेड़ा सर्कल की ओर जाने वाली सड़क पर

चुंगी नाका गोवर्धनविलास से उदयपुर शहर एवं सीए सर्कल की ओर

संत टेरेसा स्कूल नेला तालाब से सीए सर्कल और खेडा सर्कल की ओर

नया आरटीओ से कालका माता रोड एवं यूनिवर्सिटी रोड की ओर

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

धौलपुर में पंचायत चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, साड़ियों और साफी से भरी बोलेरो जब्त