Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ग्राम पंचायत कार्यालय के बाहर गंदगी का अंबार, विकास कार्यों पर उठे सवाल

ग्राम पंचायत कार्यालय के बाहर गंदगी का अंबार, विकास कार्यों पर उठे सवाल

सुमेरपुर। ग्राम पंचायत बामनेरा में सड़कों पर फैली कीचड़ और गंदगी ने प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। पंचायत कार्यालय के बाहर पानी भरा होने और गंदगी के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फैले गंदे पानी और कीचड़ के कारण राहगीरों और पंचायत में आने वाले लोगों के लिए आवाजाही मुश्किल हो गई है।

गंदगी से जूझ रहे ग्रामीण
स्थानीय निवासी निंबाराम और सुरेश कुमार ने बताया कि नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे चलने में परेशानी हो रही है। गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्राम पंचायत कार्यालय के बाहर 15 दिनों से गंदा पानी जमा है, जिससे वहां आने वाले लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं।

सफाईकर्मियों की मनमानी पर सवाल
ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। सरपंच रमणीक त्रिवेदी ने बताया कि सफाई कर्मी अन्य गांवों में भी काम करता है और वह सरकारी कर्मचारी नहीं है, इसलिए उस पर कार्रवाई करना मुश्किल है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सफाईकर्मी छोटे कामों के लिए मनमाने पैसे मांगता है, जिससे स्थिति और खराब हो रही है।

ग्रामीणों की अपील
ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और नियमित नालियों की सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है। गंदगी की यह समस्या न केवल विकास कार्यों पर सवाल खड़े करती है, बल्कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए भी बड़ा खतरा बन रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान की बेटी पिया ने तय किया शिक्षक से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा तक पहुंचने का सफर, ट्रंप की बढ़ाई मुश्किलें