Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

तोदी महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने किया करिश्माई प्रदर्शन

तोदी महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने किया करिश्माई प्रदर्शन


जयपुर टाइम्स
लक्ष्मणगढ़। भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ के खिलाड़ियों ने शेखावाटी विश्वविद्यालय की ओर से सेठ मोतीलाल महाविद्यालय झुंझुनु में आयोजित तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बारह पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र अभिषेक शिवराण ने 800 मीटर दौड़ में रजत पदक, जयराम ने 20 किलोमीटर वाक चाल में कांस्य पदक, अंकित ने जेवेलियन थ्रो में कांस्य पदक, शक्ति सिंह ने गोला फेंक में कांस्य पदक, नवीन शर्मा ने ऊंची कूद में कांस्य पदक, शक्ति सिंह ने डिस्क थ्रो में रजत पदक, अंकित ने डिस्क थ्रो में कांस्य पदक, योगिता कंवर ने 400 मीटर हर्डल में कांस्य पदक,सोनू ने ट्रिपल जंप में रजत पदक, प्रेमलता ने 3000 किमी बाधा दौड़ में कांस्य पदक, नेहा स्वामी ने हेमर थ्रो में रजत पदक, जबकि अभिषेक, सोनू,राहुल व योगेश ने रिले दौड़ में रजत पदक जीतकर प्रतियोगिता में कुल बारह पदक जीतकर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। पदक विजेता सभी खिलाड़ियों, शारीरिक शिक्षक लिछमण सिंह, सुरेन्द्र सिंह व पंकज शर्मा को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत, सचिव आशकरण शर्मा व सभी स्टाफ सदस्यों की ओर से शुभकामनाएं दी गई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Railway decision : 4 घंटे से ज्यादा लेट चलने वाली ट्रेनें रेलवे के निशाने पर, बड़ा फैसला जल्द