Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अजमेर

अजमेर दरगाह-शिव मंदिर विवाद में सिर कलम करने की धमकी 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
अजमेर दरगाह-शिव मंदिर विवाद में सिर कलम करने की धमकी 


जयपुर टाइम्स
अजमेर। अजमेर दरगाह संकट मोचन महादेव मंदिर मामले में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने फोन पर कहा कि तेरा सर कलम कर दिया जाएगा, गर्दन काट दी जाएगी। तूने अजमेर दरगाह का केस फाइल करके बहुत बड़ी गलती कर दी। इससे एक बार फिर उदयपुर के कन्हैया लाल टेलर हत्याकांड की यादें ताजा हो गई है। जानकारी के अनुसार विष्णु गुप्ता को दो अलग-अलग नंबरों से धमकी दी गई। इनमें से एक कॉल कनाडा और दूसरा भारत से आया है। धमकी भरे फोन कॉल के बाद गुप्ता ने तुरंत नई दिल्ली के बाराखंबा थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।