Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए माकपा का जिला सम्मेलन शुरू

संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए माकपा का जिला सम्मेलन शुरू

सीकर/लक्ष्मणगढ़। माकपा का 24वां जिला सम्मेलन लक्ष्मणगढ़ के महावीर भवन में शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुआ। सम्मेलन के मुख्य वक्ता और माकपा प्रदेश सचिव सांसद अमराराम ने केंद्र की भाजपा सरकार पर संविधान, धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हितों के लिए काम कर रही है और कृषि कानूनों पर किए वादों को अब तक पूरा नहीं किया। उन्होंने किसान आंदोलन की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की आवश्यकता जताई और देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और सार्वजनिक संसाधनों के निजीकरण पर चिंता व्यक्त की।

राज्य सचिवमंडल के सदस्य फूलचंद बर्बर ने राजस्थान में भाजपा के खिलाफ बने माहौल को शुभ संकेत बताते हुए किसानों और मजदूरों की एकता पर जोर दिया। खुले सत्र के बाद प्रतिनिधि सत्र में तीन वर्षों की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिस पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में कई प्रस्ताव और नीतिगत निर्णय लिए जाने की संभावना है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Housing Rules : राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना के नए नियम लागू, 60% जमीन पर गरीबों के लिए बनेगा आवास