Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

महात्मा फुले को किए श्रद्धासुमन अर्पित 

महात्मा फुले को किए श्रद्धासुमन अर्पित 


फुलेरा (राजकुमार देवाल) कस्बे के श्रीराम नगर स्थित माली सैनी समाज भवन में गुरुवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर माली समाज ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माली सैनी समाज फुलेरा के अध्यक्ष तेजकरण सैनी ने कहा कि महात्मा फुले और सावित्री बाई फुले ने विषम परिस्थितियों में देश में शिक्षा की अलख जगाई, समाज सुधार की दिशा में अनेकों कार्य किए। इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उपस्थित सदस्यों ने फुले दंपति अमर रहे के जयघोष लगाते हुए भारत सरकार से उनके लिए भारत रत्न की मांग की। इस मौके पर गणेश खडोलिया, रामजीलाल,राजेंद्र इंदौरा, भागचंद सिंगोदिया, सुमन सैनी, छोटी देवी सहित कई प्रबुद्धजन व गणमान्य लोग मौजूद थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान की बेटी पिया ने तय किया शिक्षक से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा तक पहुंचने का सफर, ट्रंप की बढ़ाई मुश्किलें