Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भाजपा की बैठक में सक्रिय सदस्य बनाने पर जोर 

भाजपा की बैठक में सक्रिय सदस्य बनाने पर जोर 


जयपुर टाइम्स
लक्ष्मणगढ़। स्थानीय मोहन गार्डन में गुरुवार को लक्ष्मणगढ़ भाजपा शहर मण्डल की भाजपा नेता दिनेश जोशी व बूथ सरंचना मण्डल प्रभारी बजरंग सिंह शेखावत की मौजूदगी में संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर बूथ सरंचना मण्डल प्रभारी बजरंग सिंह शेखावत ने पार्टी पदाधिकारियों, पार्षदों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ सरंचना व आगामी संगठनात्मक कार्यो की विस्तृत जानकारी दी। भाजपा नेता दिनेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत 30 नवम्बर तक हर बूथ पर दो-दो सक्रिय सदस्य बनाने के लिए कहा। कार्यक्रम की शुरुआत में शहर मण्डल अध्यक्ष मधुसूदन दायमा व नेता प्रतिपक्ष एडवोकेट ललित पुरोहित के नेतृत्व पार्टी पदाधिकारियों, पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता दिनेश जोशी व बूथ सरंचना मण्डल प्रभारी बजरंग सिंह शेखावत का पार्टी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता दिनेश जोशी, बूथ संरचना मण्डल प्रभारी बजरंग सिंह शेखावत, शहर मण्डल अध्यक्ष मधुसुदन दायमा, नेता प्रतिपक्ष ललित पुरोहित, वरिष्ठ पार्षद पवन बाल्मिकी, रामावतार पंवार, एडवोकेट सज्जन सैनी, विष्णु शर्मा, अमित जोशी, वीरेंद्र नायक, मंडल मंत्री रामप्रसाद जडिया, पार्षद प्रतिनिधि रामावतार चावला, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनीत सोनी, युवा मोर्चा के सर्वोत्तम वैद्य, रवि भार्गव, शशांक जोशी, सोशल मीडिया प्रभारी कमल सुरोलिया सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Housing Rules : राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना के नए नियम लागू, 60% जमीन पर गरीबों के लिए बनेगा आवास