Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पाटन पुलिस ने देशी शराब के 40 पव्वे जप्त किए 

पाटन पुलिस ने देशी शराब के 40 पव्वे जप्त किए 


जयपुर टाइम्स
नीमकाथाना/पाटन (निंस.)। पाटन पुलिस ने देशी शराब के 40 पव्वे बरामद किए। पुलिस के अनुसार मणकस होटल पाटन के पास पुलिस गश्त करती हुई पहुंची। तब होटल के पीछे खेत के अन्दर एक व्यक्ति देशी शराब के पव्वे बेचता नजर आया। पुलिस कर्मियों में हेड कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह व अन्य कर्मियों ने व्यक्ति को चैक किया। तब उसके पास 40 पव्वे देशी शराब मिली। पुलिस ने शराब को जप्त कर उससे पूछताछ की तो उसके पास कोई लाईसेंस या अधिकार पत्र नहीं होना पाया गया। पुलिस ने व्यक्ति की पहचान पुरूषोत्तम पुत्र किशनलाल नायक निवासी पिलानी के रूप में की। पुलिस ने 35 बीएनएस में व्यक्ति को नोटिस देकर कानून की पालना में छोड़ दिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Housing Rules : राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना के नए नियम लागू, 60% जमीन पर गरीबों के लिए बनेगा आवास